• Sun, 10 May, 2026
पुलिस कस्टडी में 27 जुलाई तक रहेंगे राज कुंद्रा, इस जगह खपाया जाता था पोर्नोग्राफी से कमाया पैसा

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 23 Jul 2021 23:24 IST

पुलिस कस्टडी में 27 जुलाई तक रहेंगे राज कुंद्रा, इस जगह खपाया जाता था पोर्नोग्राफी से कमाया पैसा

मुंबई: अदालत ने पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पुलिस हिरासत आज 5 दिनों के लिए बढ़ा दी. अदालत ने उनकी पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है. इस दौरान उनके सहयोगी रेयान थोर्पे भी हिरासत में रहेंगे. 

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की टीम राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंच गई. बताया जा रहा कि मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है.

 

इससे पहले राज कुंद्रा को भायखला जेल से कोर्ट ले जाया गया. मुंबई पुलिस ने कोर्ट से राज कुंद्रा को सात दिन और पुलिस हिरासत में रखने की मांग की. पुलिस ने कहा कि अभी इस मामले में और जांच और सबूतों का मिलना बाकी है, जिसके लिए समय चाहिए.

पुलिस को इस बात का शक

मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि पोर्नोग्राफी से कमाया गया पैसा ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इसी वजह से राज कुंद्रा के बैंक अकाउंट की जांच की जांच जरूरी है. 

अब तक 11 लोग पुलिस गिरफ्त में 

19 जुलाई की रात को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था. फरवरी में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 

 

Latest news