Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 23 Jul 2021 23:47 IST
मुंबई: सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी केस (Soft Pornography Case) में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब जानकारी सामने आई है कि पॉर्नोग्राफी फिल्म्स शूट करने के लिए राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनकी कंपनी HotShots ने काम करने का एक खास तरीका बनाया था. इसका पूरा रैकेट व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए चलता था और ग्रुप पर ही शूटिंग प्लेस से लेकर सभी जानकारियां शेयर की जाती थी.
डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए जो भी मूवी बनाई जाती थी, उसके दिन या तारीख के हिसाब से हर बार नया व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाता था. Zee News को कुछ ऐसे ही व्हाट्सऐप ग्रुप की जानकारी मिली है, जिसमें आर्टिस्ट के नाम के साथ न्यूड करके सेव किया दिखाई दे रहा है. यानी को वो न्यूड सीन करने से जुड़ी हो सकती है. इन व्हाट्सऐप चैट्स में जिन आर्टिस्ट्स को जोड़ा जाता था, उनका नाम भी न्यूड आर्टिस्ट के नाम से ही सेव किया जाता था.
मितुल कस्टिंग हाट्शॉट- हैलो गुड इविनिंग, सोमवार को शूट फाइनल हुआ है. हमारी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गहना मैम इस ग्रुप में हैं.
एक ऐक्टर- शुक्रिया अपडेट करने के लिए गुड नाइट.
हाट्शॉट से जुड़ा शख्स- हाय (इसमें उसने न्यूड मॉडल समेत कई लोगों को टैग किया), सभी लोग अपने पेमेंट मितुल से क्लीयर कर ले और एक बार कंफर्म होने के बाद मुझे बताएं.
मितुल- कल का शूट कैंसेल हो गया है, अगली तारीख के बारे में जल्द ही बताया जाएगा.
एक्टर- ओके कोई बात नहीं पर जल्द से जल्द शूट खत्म करो. मुझे अगली तारीख के बारे में बताना.
मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को शक है कि पॉर्नोग्राफी का पैसा राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने ऑनलाइन बैटिंग में इस्तेमाल किया. क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि उन्हें शक है कि पॉर्नोग्राफी से कमाई गई मोटी रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन बेटिंग में किया जाता था. यस बैंक से यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के एकाउंट में कई संदेहास्पद ट्रांजेक्शन किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल इस ऑनलाइन बेटिंग में किया गया था.
क्राइम ब्रांच ने बताया, 'अभी तक हमने राज कुंद्रा (Raj Kundra) का लैपटॉप को सीज किया है और हमे इम्पॉर्टेंट डेटा मिला है, जिसका हमें इन्वेस्टिगेशन करना है. हमने अभी तक 48 TB डेटा रिकवर किया है. 51 एडल्ट मूवीज लैपटॉप में मिली हैं.' क्राइम ब्रांच ने बताया कि विआन इंडस्ट्रीज के अकाउंटेंट का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है. इस स्टेटमेंट के मुताबिक हर महीने 4000 से 10000 पाउंड खर्च हुआ करता था और हर बिल Vouchers को राज कुंद्रा को बताया जाता था. IT डेवलपर का भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है और ये हमारी जानकारी में आया है कि अकाउंटेंट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के अगले दिन कई सारा डेटा डिलीट किया था. उस डेटा को रिट्रीव किया गया है.







