Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 23 Jul 2021 23:03 IST
नई दिल्ली: पॉर्न वीडियो केस में पिछले ही दिनों गिरफ्तार हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किल अब हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं. अब खबर आई है कि शुक्रवार को मुंबई पुलिस की टीम ने शिल्पा शेट्टी के मुंबई के जुहू इलाके में स्थित घर पर रेड डाली है.
27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे राज
अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें देश-विदेशों तक पहुंचने के लिए हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था.
अदालत ने उन्हें पहले 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में ही रहने का आदेश दिया था. हालांकि, अब अदालत ने इस पुलिस कस्टडी बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दी है.
शिल्पा को समन भेजने की खबर
इससे पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि पुलिस इस मामले में जल्द ही शिल्पा शेट्टी को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि फिलहाल पुलिस को शिल्पा के खिलाफ किसी भी तरह के सबूत नहीं मिले हैं. दूसरी ओर, मुंबई पुलिस ने बुधवार की शाम को राज कुंद्रा के ऑफिस और कुछ दूसरे ठिकानों पर भी रेड डाली थी.
19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे राज
पुलिस ने राज के ठिकानों से कई कम्प्यूटर्स और हार्ड डिस्क बरामद किए थे. इसके बाद उन्होंने सर्वर सीज कर दिया था. इस दौरान पुलिस को यहां से कुछ अश्लील वीडियोज भी मिले थे. बता दें कि पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने राज को 19 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया था. अब यह भी कहा जा रहा है कि फिलहाल पुलिस को शिल्पा के खिलाफ किसी भी तरह के सबूत नहीं मिले हैं.







