• Mon, 11 May, 2026
राहुल गांधी ने नासिक की घटना पर दुख जताया

राज्य

Updated Wed, 21 Apr 2021 23:15 IST

राहुल गांधी ने नासिक की घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सजीन का रिसाव होने के बाद कई मरीजों की मौत होने की घटना पर दुख जताया और राज्य सरकार एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में मरीजों की मौत की खबर बहुत दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएं।’’
अधिकारियों के अनुसार, नासिक के जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन के रिसाव की वजह से इसकी आपूर्ति बाधित होने के कारण कम से कम 22 रोगियों की मृत्यु हो गयी।
 

Latest news