• Sun, 10 May, 2026
पंजाब : पूर्व हॉकी प्‍लेयर और MLA परगट सिंह का आरोप, 'CM के राजनीतिक सचिव ने कार्रवाई की धमकी दी'

राज्य

Updated Mon, 17 May 2021 16:18 IST

पंजाब : पूर्व हॉकी प्‍लेयर और MLA परगट सिंह का आरोप, 'CM के राजनीतिक सचिव ने कार्रवाई की धमकी दी'

चंडीगढ़ : 

पंजाब कांग्रेस का संकट और गहराता जा रहा है. पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्‍लेयर और जालंधर कैंट के कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया है कि मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सचिव संदीप संधू ने सीएम के खिलाफ आवाज उठाने पर पुलिस केस की धमकी दी है. परगट के अनुसार, 'बेदअबी' मामले और पुलिस फायरिंग के खिलाफ आवाज उठाने के को लेकर उन्‍हें यह धमकी दी गई है. एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए परगट ने आरोप लगाया कि सीएम के राजनीतिक सचिव सीएम का मैसेज देते हुए कहा कि उन्‍हें (परगट को) कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहना चाहिए. गौरतलब है कि परगट सिंह की गिनती देश के सर्वकालीन सर्वश्रेष्‍ठ हॉकी प्‍लेयर्स में की जाती है और वे भारतीय टीम के कप्‍तान भी रह चुके हैं. 

 

परगट के यह आरोप ऐसे समय सामने आए हैं जब कुछ दिन पहले मीडिया में यह रिपोर्ट आई थीं कि विजलेंस ब्‍यूरो पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनके करीबियों के खिलाफ कथित भ्रष्‍टाचार के मामले की जांच कर रहा है. मामला तब का है जब सिद्धू, कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में स्‍थानीय निकाय मामलों के मंत्री थे. कांग्रेसा सांसा प्रताप बाजवा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी. बाजवा ने कहा, 'तब खुशी होती जब पंजाब सरकार का विजिलेंस विभाग, बादल के खिलाफ कोई कदम उठाता.' उन्‍होंने कहा था कि सिद्धू और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई गलत सलाह और गलत समय पर कोई है और कांग्रेस के हित के खिलाफ है.

 

 

 

Latest news