• Mon, 11 May, 2026
दिल्ली में प्राइवेट एंबुलेंस का किराया फिक्स, मुनाफाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 21:16 IST

दिल्ली में प्राइवेट एंबुलेंस का किराया फिक्स, मुनाफाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली. कोरोना की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों द्वारा अवैध वसूली की कई शिकायतें मिल रही थीं. मरीजों की परेशानी सामने आने के बाद अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुनाफाखोरों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने निजी एंबुलेंस की दरें तय कर दी हैं. सरकार ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि अगर आदेश का उल्लंघन किया जाएगा को सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने एंबुलेंस सेवा को तीन कैटेगरी में बांटा है और दूरी के हिसाब से किराया तय कर दिया है.

फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यह हमारे संज्ञान में आया है कि दिल्ली में निजी एंबुलेंस सेवाएं नाजायज रूप से मरीजों से पैसे वसूल रही हैं. इससे बचने के लिए, दिल्ली सरकार ने अधिकतम कीमतें तय की हैं जो निजी एंबुलेंस सेवाएं ले सकती हैं. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.''



 

Latest news