• Sun, 10 May, 2026
Pornography Case: Raj Kundra की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 23 Jul 2021 23:42 IST

Pornography Case: Raj Kundra की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा

मुंबई: पोर्न फिल्में (Pornography Case) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई हैं. पुलिस की अपील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कुंद्रा के पुलिस रिमांड की अवधि 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है. 

शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने राज कुंद्रा की पहले की पुलिस रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया. पुलिस ने कोर्ट में आशंका जताई कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के निर्माण से कमाई धनराशि का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में कर रहे थे. 

बैंकों के खाते खंगालने जरूरी- मुंबई पुलिस

पुलिस (Mumbai Police) ने कहा कि राज कुंद्रा का यस बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका से वित्तीय लेन-देन रहा है. ऐसे में दोनों बैंकों के खाते खंगालने के लिए उसे कुंद्रा की अभी और पुलिस रिमांड की जरूरत है. इसके अलावा राज कुंद्रा का मोबाइल फोन में मौजूद कंटेंट की जांच करना भी जरूरी है.

 

पुलिस (Mumbai Police) की अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने राज कुंद्राऔर दूसरे आरोपी रयान थोरपे को 27 जुलाई तक के लिए फिर से पुलिस रिमांड में भेज दिया. 

19 जुलाई को अरेस्ट हुए थे कुंद्रा

 

बताते चलें कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 

 

Latest news