• Sun, 10 May, 2026
पॉर्नोग्राफी केस: Raj Kundra के दफ्तर पर पुलिस का छापा, हुए बड़े खुलासे, मिले पॉर्न VIDEOS

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 22 Jul 2021 17:38 IST

पॉर्नोग्राफी केस: Raj Kundra के दफ्तर पर पुलिस का छापा, हुए बड़े खुलासे, मिले पॉर्न VIDEOS

मुंबई: सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा (Raj Kundra) के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने राज कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क को जब्त किया और सर्वर को सीज कर दिया. 

छापेमारी के दौरान पुलिस को पॉर्न वीडियोज भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा राज कुंद्रा की Viaan इन्ट्रस्ट्रीज लिमिडेट‌ कम्पनी कुल 10 एक्टिव डाइरेक्टर हैं. कुन्द्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी भी हैं.

 

 

सबसे चौकाने वाली बात है कि ब्रिटेन की केनरिग जिसके जरिए अलग अलग OTT प्लेट फार्म में पोर्न विडियो अपलोड किए जाते थे उसका भारत में रिप्रजेन्टेटिव उमेश कामथ भी Viaan का एक डाइरेक्टर था.

कम्पनी की डिटेल के मुताबिक कामथ को इसी साल कम्पनी के‌ डाइरेक्टर पद से रिजाइन दिलाकर अलग किया गया जब उमेश पर साल 2021 के फरवरी में मामला दर्ज हुआ.

Viaan इन्ट्रस्ट्रीज कम्पनी रजिस्टर की गई थी--Retail Trade; Except Of Motor Vehicles And Motorcycles; Repair Of Personal And Household Goods के लिए इसी कम्पनी के दफ्तर से सारे पोर्न विडियो और हार्ड डिस्क जब्त किया गए हैं.

 

 

 

Latest news