• Sun, 10 May, 2026
Porn Scandal: अधूरा रह गया राज कुंद्रा का 'ख्वाब'...? Newsontips को मिले ईमेल से हुआ खुलासा

ताज़ा खबरें

Updated Sat, 24 Jul 2021 23:36 IST

Porn Scandal: अधूरा रह गया राज कुंद्रा का 'ख्वाब'...? Newsontips को मिले ईमेल से हुआ खुलासा

मुंबई: 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े अश्लील फिल्म शूटिंग और ऐप पर अपलोड कर अश्लीलता परोसने के मामले की जांच में कई खुलासे हो रहे हैं. Newsontips के हाथ Hotshot ऐप से जुड़े कुछ ईमेल लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी ने अश्लीलता बेचने के लिए किस हद तक की तैयारी कर रखी थी. इसके लिए बाकायदा एक कॉन्सेप्ट बनाया जा रहा था जिसका नाम था 'ख्वाब'. 

 
 

' ख्वाब' से जुड़े ईमेल में मॉडल कैसी होनी चाहिए, कंटेंट कैसा होना चाहिए और मॉडल को बोल्ड और न्यूड सीन करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, इसका जिक्र किया गया है.  14 अगस्त 2020 को शाम 5.25 मिनट पर लिखे इस इमेल में कांसेप्ट 'ख्वाब' के बारे मे सिलसिलेवार जानकारी दी गई है.

- मसलन शुटिंग कैसे होगी
- कैमरा कौनसा और किस एंगल पर होना चाहिए
- फाइनल मूवी  MP4 वीडियो फॉर्मेट में होगा
- रेड ड्रैगन का कैमरा इस्तेमाल करना होगा।

- सोशल मीडिया के लिए अलग बोल्ड पोस्टर बनेंगे और सामान्य पोस्टर रहेंगे.

इसके साथ ही 'ख्वाब' को पॉपुलर बनाने के लिए पहले टीजर ,ट्रेलर भी बनाने की बात लिखी है. ईमेल में खास तौर पर लिखा गया है कि जो फिल्म बनेगी उसका कंटेंट और वीडियो पहले अप्रूव किया जाएगा. Hotshot डिजिटल टीम अपने एप्लीकेशन के मुताबिक पायेगी तो ही खरीदा जाएगा वरना वीडियो निर्माता उसे किसी भी दूसरे को बेचने के लिए स्वतंत्र होगा. Hotshot प्रबंधन एक फिल्म के 3 लाख रुपये देगा, जिसके बाद उसके सारे अधिकार और इंटेलेक्च्युअल प्रॉपर्टी राइट भी HotShot Digital के पास ही रहेगा.

 

 

 

 

Latest news