Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sun, 14 Nov 2021 13:34 IST
अगरतला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) त्रिपुरा के 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 700 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G) के तहत उनके पक्के मकान के लिए ग्रांट दी गई है. लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया.
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत बैंक खातों में पहली किस्त ट्रांसफर करने के बाद पीएम मोदी ने लाभार्थियों से भी बात की.







