Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Sun, 16 May 2021 16:19 IST
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अलग-राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन कॉल कर हालात का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने रविवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के सीएम को फोन करके वहां की स्थिति पूछी. पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों को सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया.
पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कॉल कर राज्य में कोरोना का हाल जाना. मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि केंद्र के सभी दिशा-निर्देशों का छत्तीसगढ़ में पूरा पालन किया जा रहा है. राज्य में टेस्टिंग की संख्या बढ़ी है और ट्रेसिंग में भी तेजी आई है. राज्य में पॉजिटिविटी रेट में निरंतर कमी हो रही है और मरीजों की संख्या भी घट रही है.
सीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं. अस्पतालों में बेड की उपलब्धता जांचने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने पीएम को बताया कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है. हालांकि इसकी आपूर्ति निरंतर बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने पीएम से आग्रह किया कि राज्य में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाई जाए. पीएम ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया.







