Fri,
13 Mar, 2026
राज्य
Updated Thu, 1 Apr 2021 14:44 IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बंगाल को असहनीय पीड़ा देने वाला शूल है तृणमूल। उन्होंने कहा कि ममता की बौखलाहट पहले चरण की वोटिंग के बाद और बढ़ गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेज कर मदद की अपील की है। जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं उनसे वो समर्थन मांग रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दस साल मुख्यमंत्री रहते जनता की सेवा की होती तो ये करना पड़ता क्या?
ममता दीदी को जय श्रीराम से दिक्कत
प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता दीदी को जय श्री राम से दिक्कत है।







