• Mon, 11 May, 2026
पीएम मोदी की चाची नर्मदा बेन का भी कोरोना से निधन

राज्य

Updated Tue, 27 Apr 2021 22:35 IST

पीएम मोदी की चाची नर्मदा बेन का भी कोरोना से निधन

पीएम नरेंद्र मोदी की चाची का भी कोरोना से निधन हो गया. उनकी चाची का नाम नर्मदा बेन था और वे 80 साल की थीं. कोरोना से पीड़ित होने के बाद वे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती थीं. वे अहमदाबाद के न्यू रानी इलाके में रहती थीं.

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण से तबीयत बिगड़ने पर हमारी चाची नर्मदाबेन को करीब दस दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.” प्रह्लाद मोदी ने कहा, “उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली.” उन्होंने कहा कि उनकी चाची के पति जगजीवनदास, प्रधानमंत्री के पिता दामोदरदास के भाई थे और उनकी कई साल पहले मृत्यु हो गई थी.

 

Latest news