PM मोदी ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन किया, हिंसा पर जताई चिंता
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव बाद पश्चिम बंगाल में शुरू हुई हिंसा पर चिंता जताई है. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात कर राज्य में फैली हिंसा को लेकर चिंता जताई थी. श्री धनखड़ ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉल किया था और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्ति की. मैंने भी इस पर चिंता जताई और बताया कि राज्य में तोड़फोड़, लूट और हत्याओं का दौर लगातार जारी है. राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल एक्शन लिये जाने की जरूरत है.