• Mon, 11 May, 2026
PM Kisan: खुशखबरी! अब आप सालाना 6000 की जगह ले सकते हैं 36000 का फायदा, जानें कैसे

राज्य

Updated Sun, 25 Apr 2021 22:19 IST

PM Kisan: खुशखबरी! अब आप सालाना 6000 की जगह ले सकते हैं 36000 का फायदा, जानें कैसे

नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि (Pm kisan samman nidhi) का फायदा लेने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी सरकार की ओर से मिलने वाले 2000 रुपये का फायदा उठाते हैं तो अब आपको सालाना 6000 की जगह 36000 रुपये का फायदा मिल सकता है. बता दें आपको केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान की आठवीं किस्त जारी करने वाली है. देश के करीब 11 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का फायदा ले रहे हैं. अब आपको बताते हैं कि आप कैसे 36000 रुपये का फायदा ले सकते हैं-
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को सरकार किसान मानधन योजना की बड़ी सुविधा देता है. इस सुविधा के लिए आपको अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना होता और न ही कोई डॉक्युमेंट जमा कराना होता है... इस योजना में आपको हर महीने 3000 रुपये मिलते हैं.

केसीसी का भी मिल सकता है फायदा
मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उन सारे किसानों को मिल सकता है, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं. पीएम किसान के लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का भी लाभ दे रही है.

 

नहीं जमा करने होगा एक भी डॉक्युमेंट
केंद्र सरकार की ओर से देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह पेंशन योजना चलाई जाती है. इसमें 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3000 रुपये की सुविधा दी जाती है. अगर आप पीएम किसान का फायदा ले रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई भी एक्सट्रा डॉक्युमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है.

कैसे मिलेंगे 36000 रुपये सालाना

अगर आप पीएम मानधन का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको स्कीम से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंशदान करने का विकल्‍प चुनने की छूट मिलती है. यानी आपके 6000 रुपये में से उसका प्रीमियम कट जाएगा और कोई भी एक्सट्रा पैसा अपनी जेब से नहीं देना होगा. इसके साथ ही आपको आपकी बकाया राशि खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी. इस तरह किसान को 36000 सालाना भी मिलेगा और अलग से 3 किस्त भी मिलेंगी. बता दें अगर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी नहीं हैं तब भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा-

>> किसान मानधन योजना का फायदा 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी किसान ले सकता है.

>> इसके लिए आपके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन होनी चाहिए.

>> आपको कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, जो किसान की उम्र पर निर्भर है.

>> अगर 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये हर महीने होगा.

>> अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो110 रुपये जमा करने होंगे.

 

>> अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे.

 

Latest news