• Mon, 11 May, 2026
पायलट ने युवाओं से टीका लगवाने की अपील की

राज्य

Updated Thu, 29 Apr 2021 21:46 IST

पायलट ने युवाओं से टीका लगवाने की अपील की

जयपुरराजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभी पात्र लोगों विशेषकर युवाओं से कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण करवाने की अपील की है।

पायलट ने ट्वीट किया,' कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए हर नागरिक को टीका लगवाना आवश्यक है। एक मई, 2021 से 18 वर्ष व उससे अधिक की आयु के नागरिकों का टीकाकरण शुरू हो रहा है।'

पायलट के अनुसार,' मैं सभी पात्र लोगों विशेषकर युवाओ से अपील करता हूं कि शीघ्र पंजीकरण करवायें और अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवायें ।'

Latest news