• Sun, 10 May, 2026
700 करोड़ से भी ज्यादा में बिकी पिकासो की 'मेरी थ्रीज',नीलामी में पेंटिंग ने बनाया रिकॉर्ड

राज्य

Updated Fri, 14 May 2021 19:06 IST

700 करोड़ से भी ज्यादा में बिकी पिकासो की 'मेरी थ्रीज',नीलामी में पेंटिंग ने बनाया रिकॉर्ड

कला की दुनिया में पाब्लो पिकासो इतने मशहूर हैं कि उनके नाम की तूती बोलती है। हाल ही में उनकी बनाई एक पेंटिंग की नीलामी हुए तो इसके लिए 700 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी।और आप शायद यकीन ना करें, लेकिन इतनी ऊंची कीमत पर भी ये पेंटिंग 20 मिनट के भीतर बिक गई। जानकारी के मुताबिक पिकासो (Picasso) की पेंटिंग सिर्फ 19 मिनट में 103.4 मिलियन डॉलर में बिक गई। इस तरह एक बार फिर पिकासो की पेंटिंग ने नीलामी में विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया है।स्पेन (Spain) के मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो (Pablo Picasso) का नाम पेंटिंग की दुनिया में बड़े सम्मान से लिया जाता है। उनकी बनाई गई पेंटिंग नीलामियों में हमेशा ही करोड़ों में बिकती है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर में पिकासो की ‘मेरी थ्रीज’ नाम की मशहूर पेंटिंग की बोली लगाई गई थी। इस पेंटिंग को पिकासो ने 1932 में बनाया था। करीब 90 साल बाद जब इस पेंटिंग को दर्शकों के सामने रखा गया, तो इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस पेंटिंग को 90 मिलियन डॉलर की कीमत पर नीलाम किया गया, लेकिन टैक्स और अन्य चार्ज मिलाकर इसकी कुल कीमत 103.4 मिलियन डॉलर यानि 700 करोड़ रुपए हो गई। खास बात ये रही कि इस पेंटिंग की बोली में बिल्कुल देर नहीं लगी और 20 मिनट में ही लोगों ने इसकी कीमत तय कर दी।

इस पेंटिंग में एक लड़की एक खिड़की के बगल में बैठी नजर आ रही है। आठ साल पहले यही पेंटिंग लंदन की एक नीलामी में 44.8 मिलियन डॉलर में बिकी थी।अब इसकी नीलामी दोगुने से भी ज्यादा कीमत पर हुई है। अब तक पिकासो की पांच पेंटिंग 100 मिलियन से ज्यादा कीमत पर बिक चुकी हैं। पूरी दुनिया में नीलामी के मामले में पिकासो की पेंटिंग कीमत में सबसे ऊपर हैं। बीते दो सालों में ये दूसरी बार है जब पिकासो की पेंटिंग 100 मिलियन से ज्यादा कीमत पर बिकी हैं।

बता दें कि स्पेन के पाब्लो पिकासो की कई पेंटिंग काफी मशहूर और विवादित रह चुकी है। 1932 में जन्मे पिकासो बचपन से ही पेंटिंग ब्रश से कमाल करते रहे थे। सिर्फ 15 साल की उम्र में वो अजब-गजब पेंटिंग बनाकर सभी को चौंका देते थे। मानव अत्याचारों पर बनाई गईं पिकासो की कई पेंटिंग दुनिया में काफी मशहूर हुई हैं।

 

 

 

Latest news