Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 18 May 2021 12:43 IST
हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एक पीएचडी शोधार्थी छात्रा सोनिया डबास ने लैब में नशीला पदार्थ लेकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर हिसार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, जहां एक सुसाइड नोट भी पाया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं शव की कोरोना जांच भी की जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मृतका हिसार यूनिवर्सिटी के 12 नंबर क्वार्टर में रहती थी। जो जीजेयू के बायोटेक विभाग में पीएचडी रिसर्चर थी। सुसाइड नोट से सामने आया है कि लैब से मशीनें दूसरे विभाग में भेजे जाने से परेशान थी। उसे लग रहा था कि उसका प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाएगा। इसके लिए उसने जीजेयू वीसी को एक पत्र भी लिखा था।
वहीं मौके से मृतका सोनिया के पास से एक डेढ़ पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें वह कह रही थी कि वह बहुत कमजोर हो गई है। वहीं पूरा प्रयास करने की भी बात कह रही है। सोनिया ने लिखा है कि वह अच्छी बेटी नहीं है, मगर उनकी मां बहुत मजबूत है। सोनिया ने लिखा है कि मैं हार चुकी हूं। मेरी आत्मा चोटिल है। मुझे माफ कर देना।
पुलिस इस मामले में पुलिस बायोटेक विभाग की चेयरपर्सन नमिता से भी इस मामले में बातचीत कर सकती है। आखिर क्या युवती पढ़ाई के कारण ही इतनी परेशानी थी या कुछ और भी कारण रहा है। वहीं स्वजनों से भी पुलिस इस मामले में बात कर रही है।







