• Mon, 11 May, 2026
आज पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट?

राज्य

Updated Tue, 13 Apr 2021 8:45 IST

आज पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट?

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार 14 दिनों से कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने से आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 96.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 87.96 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का भाव 90.77 रुपये और डीज़ल का भाव 83.75 रुपये प्रति लीटर है. आपको बता दें कि मार्च में तीन बार पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की गई थी.
घरेलू तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 15 दिन के कच्चे तेल के औसत दाम के आधार पर पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें तय करती हैं. इन तेल कंपनियों को इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव को भी ध्यान में रखना होता है. जानकारों की मानें तो आने वाले समय में पेट्रोल सस्ता हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चा तेल सस्ता होना है. इधर भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने ईरान से क्रूड ऑयल आयात करने की तैयारी शुरू कर दी है. ईरान से तेल आते ही भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम नरम होने लगेंगे.

आज आपके शहर में ये है पेट्रोल डीजल का भाव
>> दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर है.
>> मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल 85.88 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपये और डीजल 83.75 रुपये प्रति लीटर है.
>> नोएडा में पेट्रोल 88.91 रुपये और डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर है.
>> बैंगलूरु में पेट्रोल 93.59 रुपये और डीजल 85.75 रुपये प्रति लीटर है.
>> भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये और डीजल 89.13 रुपये प्रति लीटर है.
>> चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.14 रुपये और डीजल 80.57 रुपये प्रति लीटर है.
>> पटना में पेट्रोल 92.89 रुपये और डीजल 86.12 रुपये प्रति लीटर है.
>> लखनऊ में पेट्रोल 88.85 रुपये और डीजल 81.27 रुपये प्रति लीटर है.

 

बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

 

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.
 
 
 

 

Latest news