Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Wed, 11 Aug 2021 17:07 IST
वॉशिंगटन: आज आसमान में आपको पर्सिड उल्का बौछार (Perseid meteor shower) के वार्षिक celestial event को देखने का मौका मिल सकता है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 26 जुलाई को अपने meteor-tracking कैमरा से इसकी भविष्यवाणी की थी.
नासा ने कहा था कि 12 अगस्त की सुबह ये अपने पीक पर होगा. ये साल की सबसे बड़ी उल्काओं की बौछार में से एक होगी. 11 अगस्त की रात को आप आसमान में ये नजारा देख सकते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस साल उल्का की यह बौछार बहुत खास होने जा रही है. हर साल मिड अगस्त में पर्सिड उल्का बौछार अपने चरम पर रहती है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक उल्का की बौछार पीक (Peak) पर रहेगी. वहीं यह पूरे सप्ताह कम या ज्यादा होती रहेगी. इसकी शुरुआत बुधवार को रात 10 बजे के आसपास होगी और गुरुवार 12 अगस्त को सुबह 4 से 5 बजे के बीच उल्का की यह बारिश Peak पर रहेगी.
14 जुलाई से पर्सिड उल्का बौछार शुरू हुई थी. 24 अगस्त तक आसमान से उल्कापिंडों के छोटे-छोटे टुकड़े धरती के वायुमंडल में प्रवेश करेंगे.
इसे आकाश में पूर्वोत्तर इलाके में देखा जा सकता है. धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में उल्का की बौछार सबसे अच्छे तरीके से दिखेगी. भारत भी इसी गोलार्द्ध में आता है. पर्सिड Asteroid नहीं, बल्कि कॉमेट Swift Tuttle से निकले उल्कापिंड हैं. ये बेहद चमकीले होते हैं, इसलिए इन्हें देखा जाना आसान है.







