Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Wed, 28 Jul 2021 17:12 IST
नई दिल्ली: जासूसी कांड (Pegasus Scandal) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार को एक बार फिर से घेरा है. बुधवार को उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र सरकार से बस एक ही सवाल है और वह सीधे सीधे हां या नहीं में जवाब दे कि क्या सरकार ने पेगागस स्पाइवेयर (Pegasus Spywar) खरीदा है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने इसे अपने ही लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किया है.
उन्होंने कहा कि हमें सरकार ने सीधे तौर पर विपक्षी दलों से मना कर दिया है कि सदन में पेगागस पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं होगी. दरअसल कांग्रेस समेत अनेक विपक्षी दल केंद्र सरकार को संसद के मानसूत्र में पेगागस, कृषि कानून और महंगाई समेत कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश रणनीति बना रही थी लेकिन अब राहुल गांधी ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि सरकार ने पेगागस मुद्दे पर बात करने से मना कर दिया है.
14 विपक्षी दलों ने निकाला मार्च
बता दें कि बुधवार को लगभग 14 दलों ने संसद भवन से लेकर विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष और आम जनता की आवाज को दबा रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने ही देश के लोगों के खिलाप जासूसी का हथियार प्रयोग कर रही है जो कि लोकतंत्र पर हमला है.
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार जज और पत्रकारों की जासूसी करवा रही है. उन्होंने पूछा कि आखिर लोकतांत्रिक देश में जासूसी की क्या जूरूरत पड़ गई. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष से बात करने की मांग कर रहे हैं लेकिन लेकिन सरकार बात करने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि आखिर सरकार इस मुद्दे पर बात करने से क्यों बच रही है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सदन की कार्यवाही में किसी भी प्रकार का गतिरोध नहीं पैद कर रहे बल्कि सरकार से सवाल करना विपक्ष का काम है, हम केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम इस सरकार के साथ पहले भी काम कर चुके हैं, यर एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है जिस पर बात अवश्य होनी चाहिए.







