• Mon, 11 May, 2026
मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व बीएसपी विधायक पंडित श्यामसुंदर शर्मा ने दी स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रधांजलि

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 16:12 IST

मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व बीएसपी विधायक पंडित श्यामसुंदर शर्मा ने दी स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रधांजलि

मथुरा: गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल कैम्प कार्यालय राधा पुरम स्टेट पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी कुँवर नरेन्द्र सिंह मांट विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा पूर्व मंत्री ने कहा कि चौधरी साहब के निधन की घटना बहुत ही दुखद घटना है। आज किसानों का मसीहा चला गया जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। और उन्होंने कहा कि चौधरी साहब 8 बार सांसद रहे 3 बार केंद्रीय मंत्री रहे केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया था देश के किसान कमेरा वर्ग के नेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे हम सभी लोग उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते है। और विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। शोक व्यक्त करने वालों में भगत सिंह जादौन पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश भगतजी, हरवीर चौधरी ज़बर प्रधान, अरविंद शर्मा कुंपी प्रधान सुदेश प्रधान, तेजराम विष्णु चौधरी व अन्य लोग शामिल हुए। 
 
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

 

Latest news