• Mon, 29 Apr, 2024
गणेश पूजन के साथ पंचकुंडीय रामचरित मानस महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

ताज़ा खबरें

Updated Mon, 31 May 2021 15:40 IST

गणेश पूजन के साथ पंचकुंडीय रामचरित मानस महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

कोसीकलां! पंच यज्ञ समूह एवम् ब्रज प्रभात सेवा संस्थान द्वारा नगर में कोरोना मुक्ति कामना एवम यज्ञ चिकित्सा द्वारा पर्यावरण शुद्धि के उपलक्ष्य जगत कल्याण हितार्थ पंचकुंडीय रामचरित मानस परायण महायज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्जवलि कर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जगदीश सुपानिया द्वारा आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि हमारा देश आर्यवर्त ऋषियों का देश है, वेद ज्ञान कल्याण करने वाली वाणी एवम् ज्ञान है। हमारे देश मे प्रारंभ से ही जगत कल्याण हेतु धार्मिक आयोजन आयोजित होते रहते हैं।कार्यक्रम के अध्यक्ष महंत चेतन दास महाराज ने कहा कि रामचरित मानस में मानवता की जैसी संपूर्ण व्याख्या है, वह अन्य ग्रंथ में नहीं। भगवान श्रीराम के पावन चरित्र को अक्षराकार देकर गोस्वामी तुलसी दास ने मानव जाति के लिए कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। यदि संसार आज उसका अनुकरण करे तो निश्चित रूप से सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जगदीश सुपानिया ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देने से पर्यावरणीय प्रदूषण दूर होता है साथ ही आत्मिक शुद्धि भी होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति ओर सद्गुरु की प्रेरणा औषधि के समान है। मुख्य संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय ने बताया कि नगर में चर्तुथ बार हो रहे पंचकुंडीय यज्ञ में प्रात एवम् सांय रामचरित मानस के  मंत्रों की आहुति प्रदान की जाएगी। पंच यज्ञ समूह के कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों को श्री रामचरित मानस ग्रंथ की प्रतियां देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कोषाधक्ष कन्हैयालाल गोयल, संस्था के अध्यक्ष योगेश धानौतिया, उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, प्रदीप लोहकना, अनिरुद्ध पालीवाल, मीडिया प्रभारी भारत शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, सुंदर प्रधान, रामलीला संस्थान के अध्यक्ष राहुल जैन, कमलकांत शर्मा सहित आदि याज्ञिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- प्रताप सिंह 

Latest news