Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 17 May 2021 22:54 IST
संयुक्त राष्ट्र. फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी ने रविवार को इजरायल पर ग़ज़ा में युद्ध अपराध करने और मानवता के खिलाफ अपराध किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने इजरायल पर यरुशलम में 'रंगभेद' की नीति अपनाने का भी आरोप लगाया.
अल-मलिकी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कहा, 'हमारे लोग जिस डर से गुजर रहे हैं, उसको बयान करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं है.’ उन्होंने कहा कि इजरायली हवाई हमले में परिवार, बच्चे और नवजात मारे जा रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'इजरायल ग़ज़ा में एक बार में एक परिवार को मार रहा है. इजरायल यरुशलम से फिलिस्तीनियों को उजाड़ने की कोशिश कर रहा है. इजरायल हमारे लोगों को मार रहा है, युद्ध अपराध कर रहा है और मानवता के खिलाफ अपराध कर रहा है.'
अल-मलिकी ने सुरक्षा परिषद से अपील की, 'हमारे लोगों, हमारे घरों और हमारी जमीन पर जारी हमलों को तत्काल समाप्त करने के लिए कार्रवाई की जाए.'







