• Sun, 10 May, 2026
पाकिस्तान: नहर में वाहन गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

राज्य

Updated Sat, 15 May 2021 21:35 IST

पाकिस्तान: नहर में वाहन गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वाहन के नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं और सात बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और नहर से शव निकाले गए. बचाव अधिकारियों ने कहा कि तेज गति के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह नहर में जा गिरा.

एआरवाई न्यूज के मुताबिक यह घटना शेखूपुरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हुई जब किला दीदार सिंह से आ रहा वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया. यह वाहन खानकाह डोगरान की ओर जा रहा था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''मृतकों में सात बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरूष था. सभी लोग एक ही परिवार के थे. पाकिस्तान में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं और इस तरह की घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है.''

 

Latest news