• Sun, 10 May, 2026
राफेल से उड़ी PAK की नींद, अब चीन से नया फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदेगा

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 22 Dec 2021 16:33 IST

राफेल से उड़ी PAK की नींद, अब चीन से नया फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदेगा

Rafael Vs J-10C: चीन और पाकिस्तान के बीच जब जेएफ-17 फाइटर विमानों के लिए समझौता हुआ था, तो दोनों देशों ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए भारत के टॉप फाइटर विमानों का जवाब बताया था. और अब एक बार फिर खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान जल्द ही चीन के बनाए J-10C विमानों को खरीदने जा रहा है. पाकिस्तानी एयरफोर्स के पास जेएफ-17 थंडर फाइटर विमानों का एक बड़ा खेमा है. इस साल की शुरुआत में खबरें आईं थीं कि पाकिस्तान चीन द्वारा निर्मित 36 J-10C सेमी स्टील्थ 4.5 जनरेशन के फाइटर विमानों को खरीदने जा रहा है, हालांकि यूरेशिएन टाइम्स ने खबर दी है कि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

 स्वतंत्र रिसर्च प्लेटफॉर्म स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स ने जुलाई में कहा था कि पाकिस्तान 36 J-10C विमानों को चीन से खरीदने जा रहा है. और ये सौदा 2021 के अंत तक पूरा हो जाएगा. हालांकि खबरें ऐसी भी आई हैं पाकिस्तान, चीन के मौजूदा जेएफ-17 विमानों की क्षमता और इंजन से जुड़ी खामियों को लेकर खुश नहीं है और चीन ने अभी तक इन समस्याओं का समाधान भी नहीं किया है. माना जा रहा है कि जेएफ-17 फाइटर से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए ही पाकिस्तान ने चीन से नए फाइटर विमान खरीदने को मंजूरी दी है. फोटोः Twitter

 बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों का सौदा लगभग पूरा होने को है और भारतीय वायुसेना को 30 से ज्यादा राफेल विमान मिल गए हैं. ऐसे में पाकिस्तान ने भारत की ताकत को बैलेंस करने के लिए चीन से नए विमान खरीदने का सौदा किया है. लेकिन, इससे पहले ही पाकिस्तान के एक सांसद डॉ अफनान उल्लाह खान ने इमरान खान सरकार द्वारा J-10C की खरीद पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि J-10C को सरकार क्यों खरीद रही है.' बता दें कि J-10C फाइटर विमान J-10 का ही उन्नत स्वरूप है और पाकिस्तानी एयरफोर्स में 2018 में शामिल किया गया था. (Photo by Noel Celis / AFP)

 खान ने लिखा कि पाकिस्तान के पास पहले से ही J-10 एयरक्राफ्ट है. उन्होंने कहा कि चीन के J-10C के पास राफेल का मुकाबला करने की क्षमता नहीं है, जोकि भारतीय एयरफोर्स के पास पहले से ही है. पिछले साल शाहीन-9 युद्धाभ्यास के समय पाकिस्तान और चीन की एयरफोर्स ने बड़े स्तर पर एरियल वारफेयर का युद्धाभ्यास किया था, इसमें दोनों ओर के फाइटर विमानों ने कम से कम 200 उड़ानें भरीं थीं, जिसमें सुखोई-30, JF-17 और J-11बी फाइटर विमानों ने हिस्सा लिया था. (Photo by Noel Celis / AFP)

 बता दें कि NATO ने J-10 के सिंगल इंजन वाले फाइटर विमान को फायरबर्ड की संज्ञा दी थी. यह लाइटवेट मल्टीरोल फाइटर विमान है, जो किसी भी कंडीशन में काम कर सकता है. इसे चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स के लिए बनाया गया था. J-10 को फ्रांस के मिराज विमानों के समकक्ष माना जाता है. (Photo by ERIC PIERMONT / AFP)

  वहीं इसके उन्नत संस्करण J-10C में WS-10 ताईहंग इंजन लगा हुआ है. इसे पहली बार मार्च 2020 में दुनिया के सामने पेश किया गया था. J-10C चीन की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को साध सकता है. इस विमान से लंबी दूरी की मिसाइल PL-15 को भी दागा जा सकता है. साथ ही रडार और अत्याधुनिक सुविधाओं से भी यह लैस है. (Photo by GREG BAKER / AFP)

  राफेल चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट है. ये कई रोल निभाने में सक्षम कॉम्बैट फाइटर जेट है. ग्राउंड सपोर्ट, डेप्थ स्ट्राइक और एंटी शिप अटैक में सक्षम है. इसकी ताकत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ये छोटे न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं. राफेल एयरक्राफ्ट 9500 किलोग्राम भार उठाने में सक्षम है. ये अधिकतम 24500 किलोग्राम वजन के साथ उड़ान भर सकता है. इस फाइटर जेट की अधिकतम रफ्तार 1389 किमी/घंटा है. एक बार में ये जेट 3700 किमी तक का सफर तय कर सकता है. ये हवा से हवा और जमीन दोनों पर हमला करने वाली मिसाइलों से लैस है. (Photo by Jewel SAMAD / AFP)

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें www.24x7newspoint.com हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi हमें  Facebook, Twitter, Instagram, YouTube, pinterest पर फॉलो करें.

Latest news