Tue,
17 Mar, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 23 Dec 2021 21:33 IST
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले की साधन सहकारी समिति में सरकारी धान क्रय केंद्र में एक किसान से कथित रूप से रिश्वत लिए जाने के मामले में पुलिस ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि साधन सहकारी समिति सीतापुर में खुले धान क्रय केंद्र में किसान ननकवा से मंगलवार की रात धान के वजन में कटौती नहीं करने के बदले रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
इस मामले में साधन सहकारी समिति के वर्तमान सचिव त्रिभुवन मौर्य और सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी क्रय केंद्र में काम कर रहे राजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।







