• Mon, 11 May, 2026
ऑक्सीजन एक्सप्रेस महाराष्ट्र पहुंची

राज्य

Updated Fri, 23 Apr 2021 23:27 IST

ऑक्सीजन एक्सप्रेस महाराष्ट्र पहुंची

मुंबई: तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन से भरे सात टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को विशाखापत्तनम से महाराष्ट्र पहुंची।
रेलगाड़ी नागपुर में रात आठ बजकर दस मिनट पर पहुंची जिससे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्य को कुछ राहत मिली।
सात टैंकर में से तीन टैंकर नागपुर स्टेशन पर उतारे जाएंगे और शेष को नासिक रोड स्टेशन पर उतारा जाएगा।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस के कल सुबह नासिक रोड स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है।’’
रेलगाड़ी बृहस्पतिवार की रात विशाखापत्तनम से रवाना हुई थी।
 

Latest news