• Mon, 11 May, 2026
5जी मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध

राज्य

Updated Sat, 8 May 2021 16:50 IST

5जी मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध

पिंजौर, 

 

स्थानीय विश्वकर्मा कालोनी हनुमान मंदिर गली की घनी आबादी में शुक्रवार को एक मकान की छत पर मोबाइल फोन कंपनी के 5जी टॉवर लगाने का विरोध करने के लिए कोविड नियमों से बेपरवाह दर्जनों लोगों ने इकट्ठे होकर रोष प्रकट किया। मौके पर पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल पुलिस टीम सहित पहुंचे और लोगों से धारा 144 लगी होने का हवाला देते हुए एक जगह पर इकट्ठे न होने को कहा। लोगों ने जजपा जिला सचिव हनी सिंह को भी बुला लिया हालांकि हनी सिंह ने लोगों की समस्या को जायज बताया और उन्होंने भी लोगों से कोरोना खतरे के कारण भीड़ इकट्ठा न करने की अपील करते हुए कहा वे कालका एसडीएम को लिखित शिकायत दें।

 

बाद में कालोनी निवासी अशोक कुमार, विजय कुमार, बनारसी दास, रामपाल वर्मा, मंगतराम, अनिल कुमार, राजेश शर्मा, कनिका, बृजमोहन, संदीप, रविंद्र, खिला राम, सुखविंदर, सचिन, सतपाल, कर्मा सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने सीएम विंडो, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर परिषद कालका, एसडीएम कालका को लिखित शिकायत दी।

 

 

Latest news