• Sun, 10 May, 2026
कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

ताज़ा खबरें

Updated Sun, 25 Jul 2021 15:39 IST

कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के मुनंद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।
 

Latest news