• Sun, 10 May, 2026
तिहाड़ जेल में झगड़े में एक कैदी की मौत

राज्य

Updated Sat, 15 May 2021 16:19 IST

तिहाड़ जेल में झगड़े में एक कैदी की मौत

 दिल्ली: दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक कैदी की अन्य कैदियों के साथ मारपीट में मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक कैदी की पहचान श्रीकांत उर्फ अप्पू के तौर पर हुई है।

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि जेल संख्या दो में शुक्रवार को अन्य कैदियों के साथ हुई मारपीट में एक कैदी घायल हो गया था, उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि श्रीकांत वर्ष 2015 से ही जेल में था और वह हत्या के एक मामले और चोरी के अन्य मामलों में लिप्त था।
 

Latest news