Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 30 Apr 2021 16:40 IST
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बृहस्पतिवार देर रात जिंदा बम फटने से एक युवक की मौत हो गई।
पोकरण पुलिस के अनुसार फायरिंग रेंज में यह हादसा कबाड़ (स्क्रैप) बीनने के दौरान हुआ। इस दौरान एक जिंदा बम फटने से युवक रविंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कियुवक धांधड़ा रायसिहनगर का रहने वाला था।







