Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Wed, 19 May 2021 12:27 IST
मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया. उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की हत्या के सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र का है. पता चला है कि पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति ने युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इससे पहले भी एक बार आरोपी ने युवक की हत्या का प्रयास किया था. मामले में थाने में तहरीर भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.
घटना मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के जिलानी कॉलोनी की है. दरअसल 2 साल पहले सरफराज और मुस्तफा एक ही पावरलूम फैक्ट्री में काम करते थे. सरफराज ने मुस्तफा पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध का शक जाहिर करते हुए भारी हंगामा किया था. जिसके बाद मुस्तफा को कॉलोनी छोड़नी पड़ी. मुस्तफा ने अपने घर में एक किराएदार रख दिया था. देर रात मुस्तफा अपने घर का किराया लेने के लिए गया था. वहीं सरफराज और उसके साथियों ने मुस्तफा को दबोच लिया. जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं मरा तो उसके सीने में गोली दाग दी. इससे मुस्तफा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मुस्तफा पर सरफराज ने पहले भी किया था हमला







