• Sun, 10 May, 2026
अब PM Modi की जगह हेल्थ सेक्रटरी बताएंगे Coronavirus की स्थिति, विपक्ष ने बताया अपनी जीत

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 20 Jul 2021 22:04 IST

अब PM Modi की जगह हेल्थ सेक्रटरी बताएंगे Coronavirus की स्थिति, विपक्ष ने बताया अपनी जीत

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोरोना वायरस पर संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करेंगे. हेल्थ सेक्रटरी राजेश भूषण आज (20 जुलाई) शाम 6 बजे सदन को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह नेताओं को सरकार की ओर से किए गए कोरोना प्रबंधन पर प्रजेंटेशन भी दिखाएंगे.

पहले पीएम मोदी देने वाले थे प्रेजेंटेशन

बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले पर राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करते हुए प्रेजेंटेशन देने वाले थे, लेकिन विपक्षी दलों ने रविवार को सर्वदलीय बैठक के दौरान कोविड-19 पर सभी दलों के नेताओं को मोदी द्वारा संयुक्त संबोधन दिए जाने के सरकार के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी. विपक्षी दलों ने कहा था कि जिस वक्त संसद का सत्र चल रहा है उस वक्त यह 'बेहद अनियमित' है. साथ ही बैठक में दावा किया गया था यह नियमों की उपेक्षा करना है.

टीएमसी नेता ने इसे 'रचनात्मक विपक्ष' की जीत करार दिया

केंद्र सरकार द्वारा संसद में कोरोना प्रबंधन पर होने वाली प्रजेंटेशन को लेकर किए गए बदलाव को तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) ने 'रचनात्मक विपक्ष' की जीत करार दिया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोविड-19 पर सदन में राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करेंगे.

पीएम महामारी और अन्य मुद्दों पर बयान संसद में दें: TMC नेता

तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) ने ट्वीट किया, 'संसद, रचनात्मक विपक्ष चलता रहे. सर्वदलीय बैठक में संसदीय मामलों के मंत्री ने घोषणा की 'प्रधानमंत्री एक सम्मेलन कक्ष में कोविड-19 पर प्रस्तुति देंगे.' हम इस बात पर अड़े रहे कि प्रधानमंत्री का कोई भी बयान संसद के अंदर होना चाहिए. अब सूचित किया गया कि माननीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी में स्वास्थ्य सचिव बैठक को संबोधित करेंगे. 

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि प्रधानमंत्री महामारी और अन्य मुद्दों पर संसद में बयान दें.

 

 

 

 

Latest news