• Thu, 16 May, 2024
अब एक मोबाइल नंबर से 6 लोग वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

ताज़ा खबरें

Updated Sat, 22 Jan 2022 17:23 IST

अब एक मोबाइल नंबर से 6 लोग वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

CoWIN ऐप के जरिए अब 6 लोग वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहले सिर्फ 4 लोगों को ही एक नंबर से रजिस्ट्रेशन करवाने की इजाजत थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि CoWIN ऐप अपडेट हुआ है और इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक अब CoWIN ऐप के जरिए 4 नहीं बल्कि 6 लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

सरकारी आदेश में यह भी नोटिफाई किया गया है कि अगर किसी के वैक्सिनेशनल स्टेटस में कोई गलती है तो उसे भी सुधारा जा सकता है। सरकारी ऑर्डर के मुताबिक, "नई यूटिलिटी फीचर्स के जरिए अब CoWIN में रजिस्टर्ड यूजर्स अपने वैक्सिनेशन स्टेटस में भी बदलाव कर सकते हैं।"

इसके लिए सबसे पहले CoWIN अकाउंट में जाकर Raisw an issue पर क्लिक करके अपनी जानकारी दुरुस्त करनी होगा। ऑनलाइन रीक्वेस्ट डालने के 3-7 दिनों के भीतर नई जानकारी अपडेट हो जाएगी। सरकार ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सिनेशन शुरू करने के लिए CoWIN ऐप लॉन्च किया था। इसे जनवरी 2021 में शुरू किया गया था। इसमें रजिस्ट्रेशन कराके आप वैक्सीनेशनल स्लॉट ले सकते हैं।

Latest news