अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'रक्षा विभाग के मुताबिक यह सामान्य बात है।' बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ शांति वार्ताएं करने का प्रयास किया था। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ दो समिट्स में हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडेन प्रशासन भी उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत करना चाहता है। हालांकि अब तक उत्तर कोरिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Wed,
11 Mar, 2026









