Tue,
17 Mar, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Tue, 8 Jun 2021 11:30 IST
नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो (Noida Metro) की सेवाएं नौ जून से बहाल होंगी. हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मेट्रो ट्रेन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ही चलेगी. इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) के दिन मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. बता दें कि यूपी के साथ नोएडा में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहता है.
यही नहीं, नोएडा में मेट्रो की ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में भी बदलाव किया गया है. अब पीक ऑवर (अधिक भीड़ वाला समय) के दौरान मेट्रो सेवा 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी. जबकि बाकी समय में 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी.
1 मई को बदं हुई थी नोएडा मेट्रो
नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से अनलॉक होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल ने अपनी सेवाएं दिल्ली से नोएडा तक शुरू कर दी हैं.
नोएडा में अनलॉक के नियम
>> सभी दुकानों को जो कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं, उनको सुबह सात से शाम सात बजे तक सोमवार से शुक्रवार खोलने की अनुमति है.
>>रेस्टोरेंट और होटल में केवल खाना ले जाने की अनुमति है.
>> धार्मिक स्थान पर एक बारी में केवल 5 लोगों को दर्शन की अनुमति दी गई है.
>> शादी में केवल 25 लोगों के आने की अनुमति है.
>>अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों को अनुमति है.
>> सभी स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है. इन्हें ऑनलाइन क्लासेस की सलाह दी गई है.
>> कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल जैसे स्थान बंद रहेंगे.
>>शुक्रवार शाम 7 बजे से लेकर सोमवार की सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा.
>> सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों की अनुमति है. जबकि सभी दफ्तरों में कोरोना हेल्प डेस्क होना अनिवार्य है.
>> फैक्ट्री उद्योग जैसे कार्य कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूर्णत: संचालित रहेंगे.
>> प्राइवेट ऑफिस के कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है. साथ ही जो ऑफिस कार्य करेंगे उनमें कोरोना हेल्प डेस्क होना अनिवार्य है.
>> तीन पहिया वाहन में केवल 2 सवारियां मान्य होंगी.
>>दो पहिया वाहन में दो लोगों के बैठने की अनुमति है, लेकिन पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के साथ.
>>चार पहिया वाहन में 4 लोगों के बैठने की अनुमति है, परंतु मास्क और उचित दूरी के साथ.
>> रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के साथ-साथ स्क्रीनिंग एंटीजन जांच भी की जाएगी. इस दौरान कोरोना से संक्रमित मिलने वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.







