Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 6 Apr 2021 8:46 IST
कोरोनावायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। यह नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
दिल्ली में लगातार बढ़ते केस पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने पर पहले से विचार कर रही थी। PTI ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से पहले बताया था, "दिल्ली सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर सकती है। इसकी टाइमिंग रात 10 बजे सुबह 5 बजे के बीच हो सकती है।"







