• Mon, 11 May, 2026
नोएडा में एक व्यक्ति की पड़ोसी ने की हत्या

राज्य

Updated Sat, 10 Apr 2021 17:55 IST

नोएडा में एक व्यक्ति की पड़ोसी ने की हत्या

नोएडा: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब पीते समय हुए विवाद मे ईंट से हमला करके हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में रहने वाले मनवीर (42 वर्ष) पुत्र खजानी राम को उसके पड़ोस में रहने वाले मुकेश उर्फ लंबू नामक व्यक्ति ने बीती रात को ईट से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस बाबत मृतक के भाई ने थाना फेज- 3 में मुकेश उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 

Latest news