• Mon, 11 May, 2026
पुडुचेरी में एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल में कांग्रेस को निराशा

राज्य

Updated Thu, 29 Apr 2021 22:08 IST

पुडुचेरी में एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल में कांग्रेस को निराशा

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में  एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 19-23 सीटें जीत सकती है। यूपीए के खाते में 6 से 10 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 1 से 2 सीटें ही जाएंगी। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को 20 से 24 सीटें जबकि यूपीए को 6-10 सीटें और अन्य के खाते में 1 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है।

 

रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 11 से 13 जबकि एनडीए के खाते में 16 से 20 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि पुडुचेरी में यूपीए की सरकार थी और नारायणसामी मुख्यमंत्री थे। हालांकि विधानसभा भंग होने के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लागू था।

 

Latest news