राज्य
Updated Sat, 24 Apr 2021 22:01 IST
जिला पंचायत मथुरा वार्ड नम्बर 17 से राष्ट्रीय लोकदल समर्थित प्रत्याशी श्रीमती शीतल पत्नी महेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कलुआ बौहरे के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
कोसीकलां। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का जोर शोर चल रहा है। जिसमें बहुत से प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाना चाह रहे है। वहीं नरी गांव के रहने वाली श्रीमती शीतल पत्नी महेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कलुआ बौहरे वार्ड नंबर 17 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना भाग्य आजमा रही है। क्योंकि पिछली पंचवर्षीय योजना में जो भी व्यक्ति जिला पंचायत जीतकर यहाँ से गया है। वह कभी भी उनके गांव विकास कराने के लिए नहीं आया सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर केवल यही आवाज उठाई कि अब उनका जो भी प्रत्याशी होगा वह केवल स्थानीय प्रत्याशी होगा जो उनके बीच रहकर उनके दुख दर्द को समझ सके और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे इसी सोच के साथ सभी ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 17 से श्रीमती शीतल पत्नी महेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कलुआ बौहरे को जिला पंचायत के लिए राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ने के लिए कहा जब आज हमारी टीम ने गांव में जाकर लोगों की राय पूछी तब उन्होंने कहा कि आज से पहले जो भी प्रत्याशी मैदान में आए थे वह जीतकर यहां से चले गए लेकिन आज तक कोई यहां पर विकास के लिए नहीं आया अब वो ऐसा प्रत्याशी चाह रहे है। जो उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हो वही श्रीमती शीतल पत्नी महेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कलुआ बौहरे जिला पंचायत सदस्य राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार ने अपने वार्ड के सभी वोटरों से अपील की अगर वार्ड नम्बर 17 की जनता मुझे यहाँ से चुनकर जिला पंचायत मथुरा में भेजती है। तो में समस्त 17 नंबर वार्ड में आने वाले प्रत्येक गांव में विकास की कोई कसर नही छोडोगा। प्रत्येक गांववासियो को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ दिलवाने के प्रयास करूगा। उनके दुख दर्द में हमेशा उनके साथ रहूँगा। आने वाली 29 तारीख को धूड़सवार पर मोहर लगाकर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाये।
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह