• Sun, 10 May, 2026
NASA ने शेयर किया आकाशगंगा का 13 अरब साल पुराना वीडियो, देखकर रह जाएंगे हैरान

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 5 Aug 2021 16:27 IST

NASA ने शेयर किया आकाशगंगा का 13 अरब साल पुराना वीडियो, देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने आकाशगंगा (Galaxy) के 13 अरब साल पुराने डेटा का वीडियो जारी किया है. नासा के हबल टेलीस्कोप के जरिए कैद किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में नासा (NASA) ने पिछले 13 अरब साल में ध्वनि के जरिए आकाशगंगा (Galaxy) की उत्पत्ति की स्पीड को दिखाया है. 

13 अरब साल पुराना डेटा

नासा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा, 'आप 13 अरब साल का डेटा सुन रहे हैं. साल 2014 से इस हबल अल्ट्रा डीप फील्ड इमेज में आकाशगंगाओं को ध्वनि में दिखाया गया है.'

 

नासा ने आगे लिखा है, 'हम हर एक आकाशगंगा के लिए एक अलग नोट सुन रहे हैं, जब प्रकाश इस इमेज में एमिट होता है, धुन सुनाई देती है. आकाशगंगा जितनी दूर होगी, उसके प्रकाश को हबल तक पहुंचने में उतना ही अधिक समय लगेगा.'

1990 में लॉन्च हुआ टेलीस्कोप

बता दें कि अप्रैल 1990 में नासा (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने हबल स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च किया था. इसे डिस्कवरी स्पेस शटल के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया था. अमेरिकी एस्ट्रोनॉमर एडविन पोंवेल हबल के नाम पर इस टेलिस्कोप को 'हबल' नाम दिया गया. 

इसे अंतरिक्ष में ही सर्विसिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है. यह 13.2 मीटर लंबा है और इसका वजन 11 हजार किलोग्राम है. ये ​टेलीस्कोप धरती के लोवर ऑर्बिट में परिक्रमा करता है.

 

Latest news