Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 7 May 2021 22:27 IST
पुडुचेरी: पुड्डुचेरी में ए. नमशिवायम को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया है।
भाजपा के विधायकों की शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया।
इस बीच केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी मुख्यमंत्री रंगासामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और एआईएनआरसी दोनों से तीन-तीन मंत्री होंगे और वे अगले कुछ दिनों में शपथ लेंगे।
तीन मंत्रियों में से भाजपा का एक उपमुख्यमंत्री भी होगा।
अगले कुछ दिनों में इन छह मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है जिसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत सरकार में सात मंत्री हो जाएंगे।
भाजपा के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नमशिवायम को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।







