Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Sun, 25 Jul 2021 14:41 IST
'शक्तिमान' यानी मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) टीवी और बॉलीवुड के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय लोगों के सामने रखते हैं. बॉलीवुड (Bollywood) में पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) सामने आने के बाद उन्होंने इस मामले पर खुलकर बात की. उन्होंने दो टूक कहा कि मैं ये नहीं कहता कि इस मामले पर राज कुंद्रा (Raj Kundra) या शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस मामले में दोषी हैं. वह एक्ट्रेस होने के नाते नहीं लेकिन एक पत्नी होने के नाते उन्हें अपने बिजनेस और पति के बारे में 120 प्रतिशत सब पता होना चाहिए.
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने कड़े लहजे में कहा कि पोर्नोग्राफी जैसी फिल्में अगर गैर कानूनी हैं तो वह बन क्यों रही हैं. एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पब्लिक, पब्लिक होती है. वह सिर्फ उतना ही जानते हैं, जितना न्यूज में आता है. हां, लेकिन मैं इस बात से काफी खुश हूं कि आखिर इस केस के बारे में पोल खुली तो सही.
मामला सामने आने से हैं खुश
उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा जिम्मेदार है कि नहीं ये मुझे नहीं पता, शिल्पा शेट्टी जिम्मेदार हैं कि नहीं, मैं नहीं जानता लेकिन अब जब मामला सामने आया है तो केस सुलझना चाहिए. मुकेश खन्ना ने कहा कि न्यूज में जब ये खबरें आती हैं तो लगता है कि ये ही सबसे बड़ा गुनाहगार है, लेकिन सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, सुशांत केस को देख लो.
शिल्पा शेट्टी की केस में भूमिका
शिल्पा शेट्टी की केस में भूमिका पर उन्होंने कहा कि मेरा कोई हक नहीं बनता पति-पत्नी के बीच में बोलने का. लेकिन आज उन्हें एक्ट्रेस होने के नाते नहीं बल्कि राज कुंद्रा की पत्नी होने के नाते केस के बारे में बताना चाहिए. उन्होंने कहा पहले के समय में पति-पत्नी के बीच में उतनी बातें नहीं होती थी, लेकिन आज पत्नी सब जानती है कि उसका पति क्या कर रहा है, उन्होंने कहा कि शिल्पा शेट्टी को 120 प्रतिशत इस बारे में सब पता होना चाहिए. मैं ये नहीं कहता कि वो जिम्मेदार हैं, लेकिन अगर वह सच्ची हैं और हिम्मत है अपने पति के खिलाफ बोलने की, तो बोलिए क्योंकि अगर आप बोलेंगी तो वह इंडस्ट्री बंद हो जाएगी.
हम हॉलीवुड को करते हैं फॉलो
मुकेश खन्ना ने कहा कि देखिए अगर घर में कोई ऐसी चीज बनाता है, जो युवाओं को खराब करती है, वह पता होती है. उन्होंने कहा विदेशों में पोर्न एडल्ट्स के लिए बनते हैं और वो ही उसे देख सकते हैं, लेकिन हमारे यहां नियम इतने कठोर नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने पिछले दिनों कहा था कि हमारी इंडस्ट्री हॉलीवुड को फॉलो करती है. हॉलीवुड में शादियां कम, तलाक ज्यादा होते हैं. हमारे यहां भी यह सब शुरू हो गया है.
पोर्नोग्राफी सही नहीं







