• Sat, 11 May, 2024
ब्लू बिकिनी में समुद्र किनारे सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें

ताज़ा खबरें

Updated Mon, 13 Dec 2021 20:01 IST

ब्लू बिकिनी में समुद्र किनारे सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें

छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभीनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन कुछ ना कुछ जैसे फोटोशूट, वेकेशन फोटोज और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय इन दिनों अपनी बिजी लाइफ से ब्रेक लेकर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। बीते दिनों मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में उन्होंने ब्लू कलर की बेहद ही बोल्ड कटआउट बिकिनी पहनी हुईं हैं। तस्वीरों में वह बेहद ही सुंदर दिख रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं को देखकर फैंस और फॉलोवर्स उनकी इन तस्वीरों के दीवाने हो गए हैं। मौनी रॉय की यह तस्वीरें बड़ी ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहीं हैं।

अभिनेत्री मौनी रॉय ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "धूप में जियो, समुद्र में तैरो, जंगली हवा पिओ"। उनको ब्लू बिकिनी पहनकर अलग अलग पोज में बहुत सारी तस्वीरें शेयर की। समुद्र किनारे अभिनेत्री मजे कर रही हैं और अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। उनकी तस्वीरों को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहें हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "गॉर्जियस"। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "हॉट"। सर्दियों के मौसम में उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि मौनी रॉय का बिकिनी लुक पहली बार वायरल नहीं हुआ हैं, इससे पहले भी उन्होंने अपनी कई बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हुईं हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने स्टाइलिश बिकिनी लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। मौनी रॉय लम्बे समय से दुबई के बैंकर और बिजनसमैन सूरज नाम्बियार के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी।

 

Latest news