Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:35 IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।
विभाग ने बताया कि शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग वेधशाला की जानकारी को आधिकारिक माना जाता है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।







