• Fri, 19 Apr, 2024
संस्कृति मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 14 और 15 मई को दो दिवसीय ऋषिकेश संगीत समारोह 2022 का आयोजन करेगा

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 12 May 2022 11:05 IST

संस्कृति मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 14 और 15 मई को दो दिवसीय ऋषिकेश संगीत समारोह 2022 का आयोजन करेगा

 


संस्कृति मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 14-15 मई, 2022 को दूसरे "ऋषिकेश संगीत समारोह 2022" का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष के समारोह का आयोजन संगीत नाटक अकादमी, उत्तराखंड पर्यटन और कुटानी हंडपन अकादमी के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

 

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस उत्सव में संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक जैसे कैलाश खेर, रुद्र वीणा वादक बहाउद्दीन डागर, बाबा कुटानी, इंडियन जैम प्रोजेक्ट, सूर्य गायत्री एवं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कई अन्य कलाकार शामिल होंगे।

 

 

 

ऋषिकेश संगीत समारोह एक वार्षिक संगीत कार्यक्रम है; जो हिमालय की तलहटी में, गंगा नदी के किनारे ऋषिकेश, भारत में आयोजित किया जाता है। इस समारोह के लिए आमंत्रित कलाकारों में स्थापित और उभरते एवं उप-महाद्वीप के साथ पूरी दुनिया के कलाकार शामिल हैं।

 

 

ऋषिकेश संगीत समारोह का मुख्य उद्देश्य संगीत सीखने और म्यूजिक प्रोडक्शन के वैश्विक केंद्र के रूप में ऋषिकेश को बढ़ावा देना, ऋषिकेश में संगीत पर्यटन को बढ़ावा देना तथा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना व इनका दस्तावेज तैयार करना है।

 

 

 

यह दो दिवसीय कार्यक्रम प्रत्येक दिन दो पालियों में होगा: सुबह का सत्र परमार्थ निकेतन में सुबह 5:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12 बजे समाप्त होगा तथा शाम का सत्र पूर्णानंद मैदान में 5 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम के लिए प्रवेश नि:शुल्क है और यह सभी के लिए खुला है

 

 

ऋषिकेश संगीत समारोह कार्यक्रम की समय सारणी के लिए यहां क्लिक करें-

 

Latest news