• Sun, 10 May, 2026
गोवा के CM संग गवर्नर भगत सिंह कोश्योरी की बैठक, कोरोना से उपजे हालात का लिया जायजा

राज्य

Updated Sat, 15 May 2021 0:55 IST

गोवा के CM संग गवर्नर भगत सिंह कोश्योरी की बैठक, कोरोना से उपजे हालात का लिया जायजा

मुंबई. महाराष्ट्र और गोवा के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी  ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत  के साथ कोरोना के हालात पर मीटिंग की है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने गवर्नर को गोवा के हालात से अवगत कराया.

गोवा में कोरोना महामारी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इससे पहले खबर आई थी कि गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कोविड-19 मरीजों की मौत का सिलसिला थमा नहीं है. शुक्रवार को भी ऑक्सीजन की कमी के चलते 13 मरीजों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी राज्य के एडवोकेट जनरल ने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच को दी है. राज्य में बुधवार को 20 और मंगलवार को ऑक्सीजन संकट के चलते 26 मरीजों की मौत हो गई है. गोवा बेंच ऑक्सीजन मुद्दे से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है.

 

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश-अस्पताल को मुहैया कराई जाए ऑक्सीजन

 

अस्पताल में मरीजों की मौत और अदालत में याचिकाओं पर सुनवाई जारी है. गुरुवार को हाईकोर्ट ने पाया कि उनके आदेश के बाद गुरुवार को रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 15 लोगों की मौत हो गई. अदालत ने अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन मुहैया कराने के आदेश जारी किए थे. हाईकोर्ट ने कहा था कि केंद्र को सुनिश्चित करना चाहिए कि गोवा को मिलने वाला ऑक्सीजन का कोटा जल्द से जल्द उपलब्ध हो सके.

गोवा में शुक्रवार को कोरोना के 2455 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि रिकवर करने वाले लोगों की संख्या नए संक्रमितों की संख्या से ज्यादा है. 2960 लोग शुक्रवार को महामारी को हराकर स्वस्थ हुए. 61 लोगों ने 24 घंटे में जान गंवाई.

 
 

Latest news