• Mon, 11 May, 2026
मनमोहन सिंह की सेहत में हो रहा है सुधार

राज्य

Updated Sat, 24 Apr 2021 22:44 IST

मनमोहन सिंह की सेहत में हो रहा है सुधार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘‘सिंह की हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है। अब उन्हें बुखार नहीं है।’’
सिंह (88) को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। 19 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘डॉक्टर मनमोहन सिंह के लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी कांग्रेसजन और देश के नागरिकों का धन्यवाद करना चाहते हैं।
 

Latest news