Fri,
13 Mar, 2026
राज्य
Updated Thu, 1 Apr 2021 9:02 IST
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' को रिलीज हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म को आर बाल्कि ने निर्देशित किया था. फिल्म के पांच साल पूरे होने पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी चीजों को याद करते हुए कहा कि हमें इसके सीक्वल की जरूरत है. अर्जुन कपूर ने एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह हाथ में मंगलसूत्र पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो पोस्ट कर अर्जुन कपूर करीना कपूर से सवाल भी किया है.
अर्जुन कपूर ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "की एंड का' की यादों का एक टुकड़ा. सेट को भी मिस कर रहा हूं और ऑनस्क्रीन की को भी. यह फिल्म निजी थी, क्योंकि इसे मैंने अपनी मां के लिए चुना था, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर और बाल्कि सर के साथ काम करने के बाद अब यह और भी ज्यादा निजी हो गई है. मुझे लगता है कि हमें इसके सीक्वल की जरूरत है, क्या बोलती हो करीना?" अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट को चंद मिनट पहले ही साझा किया है, लेकिन यह फैंस का खूब ध्यान खींच रही है. बता दें कि इस फिल्म ने पर्दे पर 103 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
अर्जुन कपूर के करियर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में एक्टर सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा अर्जुन कपूर 'एक विलेन रिटर्न' में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है. इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी थी. दूसरी और अर्जुन कपूर जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है.







